Bhadohi

Mar 10 2023, 19:23

*नवरात्र में बन रहे चार संयोग, नौ दिन का होगा व्रत*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होगा। माता की आराधना के साथ नवसंवत्सर की भी शुरुआत हो जाएगी।

इस बार नवरात्र में चार योग का महासंयोग बन रहा है। व्रत और पूजन के लिए नौ दिन मिलेंगे। इस बार माता का आगमन नौका और प्रस्थान डोले पर होगा। डॉ कुंदन ज्योतिषी ने बताया कि चैत्र नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों की होगी। इस बार सर्वार्थ सिद्धि, तीन रवि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य का संयोग बने।

सर्वार्थ सिद्धि योग 23,27, और 30 मार्च लगेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग 27 व 30 मार्च को और रवि योग 24 , 26 व 29 मार्च को लगेगा। नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर गुरु पुष्य योग का महासंयोग बन रहा है। काशी में चैत्र नवरात्र पर नौ दुर्गा की पूजा का विधान है। 22 मार्च को प्रथम शैलपुत्री की पूजा के साथ घट स्थापना की जाएगी।

30 मार्च को महागौरी की पूजा के साथ ही राम भी मनाई जाएगी। नवरात्रि का पारणा 31 मार्च को होगा। दुर्गा सप्तशती के अनुसार नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में माता का आगमन नौका पर होगा जो फसल, धन - धान्य और विकास के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

Bhadohi

Mar 10 2023, 19:22

*थाना चौरी जनपद भदोही* *दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही ।

साथ ही पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष चौरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-02/2023 धारा-498A ,304B भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता भगौती देवी पत्नी दयाशंकर यादव निवासी चांदीगहना थाना चौरी जनपद भदोही को ग्राम चांदीगहना से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।

Bhadohi

Mar 10 2023, 13:15

भदोही में पारा पहुंचा 35 के पार, गर्मी ने किया बेहाल



*नितेश श्रीवास्तव*

भदोही। रंगों के पर्व होली के बीतने के साथ ही अचानक मौसम ने अपना गियर बदल दिया। शुक्रवार को पहली तीखी धूप के साथ ही दोपहर में उसम व लू का एहसास लोगों को हुआ। बहुत ही जरुरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

उधर मौसम परिवर्तन के साथ गेहूं की कटाई भी शुरू हो गई है ‌। बता दें कि तीन दिन पहले तक तीखी धूप व रात में हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा था। बुधवार को होली पर्व के दिन सुबह नौ बजे तक बदली उसके बाद दोपहर में धूप हुई। लेकिन शुक्रवार से अचानक मौसम बदला और गर्मी महसूस की जाने लगी। दोपहर में अधिक गर्मी महसूस की गई। इतना ही नहीं, गर्म हवाओं ने अप्रैल का एहसास कराया।

जिला कृषि मौसम वैज्ञानिक सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इन दिनों दिन का पारा 35 तक पहुंच जा रहा है, जबकि रात का 20 डिग्री तक। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीदें हैं।

Bhadohi

Mar 10 2023, 13:13

होली मिलन समारोह में हर ओर छाया उल्लास



*नितेश श्रीवास्तव*


भदोही। नगर पंचायत ज्ञानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए भाजपाजनों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए त्योहार की बधाई दी। मुख्य अतिथि रहे सांसद रमेश चंद्र बिंद का भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया।

त्योहार खुशी के बीच स्वागत किया। त्योहारी खुशी के बीच भाजपाजनों ने संगठन की मजबूती पर बल दी। इस दौरान सांसद ने कहा कि सरकार हर वर्ग को लाभान्वित करने काम कर रही है। संगठन की मजबूती को पार्टी के लोगों का एकत्रित होना अत्यंत जरूरी है।


राजनीतिक चर्चा के बीच भाजपा के लोगों ने व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। राजनितिक मुद्दों पर लोग आपस में चर्चा करते रहे। इस मौके पर प्रकाश अंबष्ट, मनीषा अंबष्ट, प्रभात अंबष्ट, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप, सुशील मिश्र, योगेन्द्र पाठक, दिनेश सिंह, आदि उपस्थित थे।

Bhadohi

Mar 10 2023, 13:12

खुले में रखे ट्रांसफार्मर से बढ़ी हादसे की आशंका



*नितेश श्रीवास्तव*


भदोही। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर मुहल्ले में खुले में रखा ट्रांसफार्मर किसी वक्त हादसे का कारण बन सकता है। खुले ट्रांसफार्मर से आए दिन चिंगारी निकलने के साथ बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरता रहता है।

बिजली विभाग द्वारा नगर समेत ग्रामीण अंचलों में ट्रांसफार्मर को खुले में लगा दिया जा रहा है। बस्ती के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर किसी समय हादसे का कारण बन सकता है।

बालीपुर वाले ट्रांसफार्मर से तो चिंगारी निकलता रहता है। सहमें लोग क‌ई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन विडंबना ही है कि आज तक संज्ञान नहीं लिया गया। इससे नागरिकों में रोष है।

Bhadohi

Mar 10 2023, 13:10

मार्च तक ट्रेनें फुल, टिकट काउंटरों पर लंबी कतार



*नितेश श्रीवास्तव*

भदोही।  रंगों का त्योहार होली बीत चुका है। ऐसे में छुट्टियों पर घर आने वाले लोग अपने-अपने कार्यस्थल की ओर लौटने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेनें और रोडवेज फूल चल रही हैं। रोडवेज स्टेशनों पर जहां भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं ट्रेन की सीटें मार्च तक फुल हैं। ऐसे में कंफर्म टिकट लेने वालों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

टिकट काउंटरों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड, भदोही और माधोसिंह रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटरों पर टिकटों की बुकिंग कराने, सीट को कन्फर्म होने को लेकर गहमागहमी रही। स्टेशनों पर प्लेटफार्म जहां खाली दिख रहे थे। वहीं आरक्षण काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ दिख रही थी।

होली के बाद अपने कर्मस्थली की ओर लौटने के लिए लोग टिकट कंफर्म कराने में लगे रहे। होली के अवसर पर बाहर रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने 15 दिनों में 30 होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकतर ट्रेनें फुल रहकर ही स्टेशनों पर पहुंची। इसमें ज्यादातर यात्री ऐसे हैं, जिन्होंने होली के पहले ही वापसी का भी टिकट करा लिया है।

जिसके कारण ट्रेनों में सीटें मार्च तक एकदम फूल हैं। वाणिज्य अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे कमलेश कुमार ने बताया कि मार्च तक मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, सिकंदराबाद जैसे दूर वाले महानगरों के लिए टिकट बुक हो चुके हैं। बुक टिकट के कैंसिल होने की स्थिति में ही दो-चार लोगों को टिकट मिलेगा, अन्यथा नहीं। सिर्फ तत्काल टिकट व्यवस्था ही एकमात्र विकल्प है।

Bhadohi

Mar 10 2023, 09:20

महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही अव्वल, सीएम ने की सराहना


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अपराध संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर भदोही को सराहा है। उन्होंने बताया कि भदोही ने महिला संबंधित अपराध के निवारण में पूरे प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सीएम ने भदोही पुलिस प्रशासन की सराहना की। बैठक में बताया गया कि भदोही में सात नवंबर से 27 फरवरी के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कुल 221 मामले दर्ज किये गए। जिसे बिना देर किए सभी मामलों के फाइनल रिपोर्ट समिट किया। इस तरह महिला अपराधों के निस्तारण में भदोही पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।

इसमें श्रावस्ती 99.44 फीसदी और झांसी 99.25 फीसदी मामलों के निस्तारण के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहापुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य किया जा रहा है।

महिला अपराधों को लेकर तमाम जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला अपराधों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेकर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। कहा कि सीएम की सराहना से सभी पुलिसकर्मी उत्साहित हैं।

Bhadohi

Mar 09 2023, 19:49

*घर में घुसकर चोरी की घटना में शामिल वांछित चोर गिरफ्तार*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। थाना चौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनेगपुर निवासी दूधनाथ यादव पुत्र स्व0 बलीजोर द्वारा सूचना दिया गया कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर सफेद धातु जेवरात व नगदी चोरी कर लिया गया है।

सूचना पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-11/2023 धारा-380 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। पूर्व में दिनांक 22.02.2023 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर चोरों को चोरी गए जेवरात (सफेद धातु) के साथ गिरफ्तार किया गया था। घटना में शामिल प्रकाश में आये अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

आज थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार घटना में शामिल/ प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त पियारे बनवासी पुत्र स्व0 भोनू बनवासी नि0 चौरी निदूर पट्टी थाना चौरी जनपद भदोही उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित चोरी/हिस्से में मिले 210/- रुपये नगद बरामद किया गया।

अभियुक्त के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच व आपराधिक इतिहास की जानकारी करने सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Bhadohi

Mar 09 2023, 15:39

*डीएम और पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली, दी बधाई*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। यूपी के भदोही में होली के शुभ अवसर पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने में ड्यूटी पर लगे पुलिस के जवानों ने ड्यूटी पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली।

होली खेलने के साथ- साथ वहां नगाड़े की थाप पर जमकर डांस भी किए। बतादें कि होली पर सुरक्षा-व्यवस्था की निगरानी के लिए सरकार ने पुलिस वालों की होली की छुट्टी कैंसिल कर दी थी।

सभी पुलिसकर्मी होली के दिन ड्यूटी खत्म होने के बाद दूसरे दिन पुलिस लाइन में जमकर होली खेला और ढोल-नगाड़े बजवाएं और सभी पुलिसकर्मी नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे। सभी ने आपस में होली खेलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

पुलिस लाइन्स होली की धूम, होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लाइंस में काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान ढोल नगाड़ों पर पुलिस के जवान घंटों तक झूमते रहे। इस दौरान सभी सीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

Bhadohi

Mar 09 2023, 13:57

*कालीन नगरी में सिर चढ़कर बोला होली का खुमार, खूबे उड़े अबीर-गुलाल*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कालीन नगरी भदोही में रंगों का त्योहार होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। होली के रंग में रंगे लोग एक-दूसरे को जमकर रंग और अबीर गुलाल लगाया।

पूरे दिन युवाओं से लेकर बुजुर्ग होली के खुमार में डूबे नजर आए। होली के गीतों की मस्ती के साथ लोग टोलियों में निकालकर लोगों को अबीर गुलाल लगाए और रंग खेले। इस बीच कुछ शरारती तत्व हुड़दंगबाजी करते हुए नजर आए। जिनपर पुलिस ने नकेल कसा। कालीनोंं के लिए प्रसिद्ध भदोही में होली बुधवार को ही मनायी गई। तिथियों को लेकर दुविधा के बीच लोगों ने बुधवार को जमकर रंग खेला।

कई जगहों पर युवाओं की टोली हुड़दंग करती नजर आयी। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, घोसिया, सीतामढ़ी, कौलापुर, लालानगर, खमरिया, औराई, जंगीगंज, सर्रोई, चौरी, दुर्गागंज, ऊंज, अभोली, मोढ़, नईबाजार में जमकर होली का उल्लास देखने को मिला। सड़कों पर डीजे के गाने पर थिरकते युवा और टोलियों के साथ निकले बुजुर्ग सब एक ही रंग में रंगे नजर आए। इसके अलावा घर के अंदर महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। होली जैसे अड़भंगी त्योहार पर देवर अपनी भाभी से ठिठोली करते नजर आई तो वहीं ननद भी पीछे नहीं रही। लोगों ने रंगों के इस महापर्व का जमकर लुफ्त उठाया।

लोगों पर रंगों का यह खुमार दो बजे तक छाया गया। इसके बाद कुछ देर के लिए सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं तीन से साढ़े तीन बजते-बजते एक बार गुलाल वाली होली खेलने लोग सड़कों पर निकल आए।

रंगों के बाद गुलाल और अबीर की होली देर रात तक चलती रही। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आएं। वहीं बच्चे और युवा बड़ों से आशीर्वाद लिए। होली का सतरंगी रंग हर किसी को उल्लास में डुबो दिया।